Thursday, 25 January 2018

भारत की भूमि को नमन हमारा

भारत की भूमि को नमन हमारा 

इस पर लहराये तिरंगा प्यारा 

शहीदों की धरोहर ,सैनिकों का अभिमान 

गंगा की पावन नदी देश का स्वाभिमान 

अलग अलग वेशभूषा अलग अलग बोली 

सर्वधर्म देश की शान खेलते सब होली 

हरा भरा हर दम रहे किसी की बुरी नज़र न लगे 

संसार में बन जायें सभी इसके सगे 

ईश्वर का उपहार है प्यारा 

हिमालय की चोटी से लगे न्यारा 

भारत की भूमि को नमन हमारा 

इस पर लहराये तिरंगा प्यारा  ।




आभा दवे  26 -1- 2018 (शुक्रवार  )

Wednesday, 3 January 2018

गीत - मन

        मन
      ——

मन के खेल निराले

सपनों से भरे प्याले

खुदी अपनी दुनिया बसाले

मन के खेल निराले ।


घर ,वन ,उपवन ,मंदिर भटके

चलता है कुछ ढलके ढलके

लिए साथ यादों के उजाले

मन के खेल निराले ।


धरती अंबर अपने मे समाये

वो करता मंथन गोते लगाये

अंतर घेर बिछ जाते है जाले

मन के खेल निराले ।



रूठा रहता हरदम खुद से

कर नहीं पाता आस प्रभु से

बिन मन कैसे हरि को पाले

मन के खेल निराले ।




आभा दवे  3-1-2018  (बुधवार )

Friday, 22 December 2017

करीब कविता

करीब
——




सब मुझसे दूर जा रहे हैं
और वो मेरे करीब आ रहे हैं

मन में आकर हलचल मचा रहे हैं
बार बार मुझे बुला रहे हैं

मैं भी बढ़ चली हूं उस ओर
जहां से वो आवाज लगा रहे हैं

दुनिया सारी वहीं सिमट रही
ईश भी वहीं कहीं खो रहा

उनके जादू भरे नगर मुझे लुभा रहे हैं

जहां से शब्द छन छन कर आ रहे हैं

यही है वो "शब्द" जो मेरे करीब आ रहे हैं

मुझ से नजदिकियां बढ़ा रहे हैं

करती रहूं हर दम उनका ही श्रृंगार

ऐसा कह मुझे रिझा रहे हैं

करीब करीब और करीब आ रहे है 

और सब मुझसे दूर जा रहे हैं।



आभा दवे

Sunday, 17 December 2017

ठग कविता


            ठग 
        ————

नीली छतरी लिए खड़ा वो

सबको रिझा रिझा कर जो 

मन में बसता जाता है 

न जाने कैसा है वो ?

सुबह सवरे सब से पहले 

याद वही जो आता है 

मंदिर ,मस्जिद ,चर्च ,गुरुद्वारा 

न जाने कहाँ छुप जाता है ?


मन के साथ आँख मिचौली खेले 

कभी पास तो कभी दूर नज़र आता है 

है ये कैसा ठग जो सबके मन को भाता है  ?

ठग जाने पर भी कोई 

इसकी रपट नहीं लिखवाता है


हर बार खुद ही ठग जाने को 


नीली छतरी के पास जाता है ।


आभा दवे ( 17-12-2017) रविवार












क्षणिकाएँ - आभा दवे
————-

बात
-------
वह अदृश्य है
फिर भी रोज
उनसे ही 
बात होती है।



मन
------
मन ही रच लेता है
 एक संसार
जिसका न कोई
आर पार।



सम्मान
-----------

मिल जाता जो 
इतना सम्मान
तो बुढ़ापा 
ठूंठ न कहलाता।


फूल
------
फूल से खुशबू 

जुदा नहीं होती

कहीं भी चढ़े फूल

उनके बिना विदा नहीं होती ।



आभा दवे

Saturday, 16 December 2017

क्षणिकाएँ




बात       
———                                  क्षणिकाएँ 
                                            —————


वह अदृश्य है
फिर भी रोज
उनसे ही 
बात होती है।



मन
------
मन ही रच लेता है
 एक संसार
जिसका न कोई
आर पार।



सम्मान
-----------

मिल जाता जो 
इतना सम्मान
तो बुढ़ापा 
ठूंठ न कहलाता।


फूल
------
फूल से खुशबू 

जुदा नहीं होती

कहीं भी चढ़े फूल

उनके बिना विदा नहीं होती ।



आभा दवे     क्षणिकाएँ
          ————-

समर्पण कविता


समर्पण
----------
लाल चुनरी में आई

सारी खुशियां भर लाई

तन मन दोनों किया समर्पण

तब ही सुहागन कहलाई ।

मां बन जाने पर

खुशी से फूली न समाई

किया अपना सर्वस्व समर्पण

तभी अच्छी मां कहलाई

सारे रिश्ते नाते बखूबी निभाते
अपने अरमानों को पीछे छोड़ आई

फिर भी न इतराई

प्रेम जो उसके पास है इतना

लुटाती चली आई ।


नारी की शक्ति जग जाने

उसका ही समर्पण मांगे

वह सदियों से देती आई

तभी वह देवी कहलाई ।



आभा दवे