Wednesday, 3 July 2019

कविता -रेखा




    रेखा
   ---------
रिश्तो के गलियारों में

मिली एक हसीन  सी रेखा

उसने अचंभित हो सभी को देखा

मानो कह रही हो मुझे सब पहचान लो

अच्छी तरह से जान लो

मैं हूँ वही  महीन रेखा जो 

रिश्तो को जोड़ती और तोड़ती है

जिसने मेरी मर्यादा को नहीं माना है

वही  इस बात से अनजाना  है

मैं अपनी बात सदियों से कहती आई हूँ

लक्ष्मण रेखा का उदाहरण देती आई हूँ

कहने को तो सिर्फ मैं एक रेखा हूँ

पर भाग्य चक्र बदलती आई हूँ

हर दिल पर  दस्तक देती हूँ

हाथों में भी लहराई  हूँ

रहस्य लिए कई कर रही अठखेलियाँ

भविष्य के  दर्पण में लकीरें बनाते आई हूँ

मैं हूँ बस एक महीन रेखा  सुख-दुख बताने आई हूँ ।


आभा दवे
ठाणे (पश्चिम) मुंबई,महाराष्ट्र








छोटी कविता -ताँका



ताँका जापानी  काव्य की  विधा है । जिसका  शाब्दिक अर्थ है लघुगीत अथवा छोटी कविता है । इसकी संरचना 5-7-5-7-7=31  वर्णों की होती है ।  इसमें कुल पाँच पंक्तियाँ होती है । जिसका अर्थ पहली से पाँचवी  पंक्ति तक व्याप्त होता है । ताँका से ही हाइकु का उद्भव हुआ है । प्राय: जापानी छंद तांकाँ  प्रकृति तथा अध्यात्म से जुड़ा होता है । पर आज के समय में ताकाँ किसी भी विषय पर ताँका लेखन का कार्य हो रहा है ।
ताँका -  5-7-5-7-7 
---------

1) प्रभु दर्शन

बड़े दुर्लभ यहाँ

प्रेम की माया

हरि यशोदा पुत्र

बन के इठलाया ।


2) राधा रानी सी

  बनी गई दिवानी

 गोपियाँ, कृष्ण

 सुरीली बंसी सुन

 सुध को बिसराई ।


3) हे गोवर्धन

अब न माने मन

मीरा तोरी रे

दरस को तरसे

सुन पुकार स्वामी ।


4) सखा सुदामा

जगत का आधार

गले लगाया

खुश हो हर बार

सदा साथ निभाया ।

आभा दवे 


Tuesday, 2 July 2019

कविता -लगातार / सतत

,*लगातार*/*सतत*
-------------------------
नित्य नए रुप बदलता है जीवन
निरंतर आगे बढ़ता है जीवन 
हर पल यहाँ कई नई चुनौतियाँ
उनमें गिरता और उठकर संभलता है 
जीवन
लगातार जिंदगी लेती है इंतिहान 
हर कसौटी पर खरा 
नहीं उतर पाता है इंसान
चिंता की पोटली लिए सतत
इधर से उधर ,उधर से इधर ही 
भटकता रहता है हमेशा इंसान
उम्मीद का दीया लगातार जल 
नहीं पाता
उसकी लो पल - पल में टिमटिमाने 
लगती है
आस्था भी डगमगाने लगती है
अपने ही मन के भंवर में फंस कर रह जाता 
है इंसान
फिर भी सांसो की डोर जब तक चलती है
सतत कोशिश में लगा रहता है इंसान ।



*आभा दवे*

लघुकथा -हरा-भरा (आभा दवे)

    लघुकथा
—————                                    
                                                       



*आभा दवे*

*हरा-भरा* लघुकथा 
-------------———

सुषमा के अनाथालय में आज फिर कोई अपना दुधमुँहा  बच्चा छोड़कर चला गया था । बच्चे की रोने की आवाज सुनकर सुषमा दरवाजे पर दौड़ी आई। उसने प्यार से बच्चे को गोद में उठा लिया । बच्चे को ध्यान से देखने पर पता चला वह लड़की है । उसे देखकर सुषमा की आँखों में प्यार उमड़ आया । उसके अनाथालय में लड़कियों की  संख्या अब पंद्रह हो गई थी बाकी पाँच लड़के थे ।
  
तभी बच्चे की रोने की आवाज सुनकर सुषमा की कामवाली बाई भी वहाँ दौड़ी चली आई । उसने सुषमा से कहा -"आज फिर एक नई बच्ची आ गई , पता नहीं किस की औलाद है?"

  सुषमा ने दुखी होकर कहा- "किसी के देह व्यापार की औलाद होगी ।" फिर चेहरे पर मुस्कान लाकर बोली देखो "मेरी सूनी गोद को इन बच्चियों ने कैसे हरा -भरा कर दिया ।"



आभा दवे

Monday, 1 July 2019

आभा दवे कविता -,इलाज , दवा ,उपचार

*इलाज,दवा, उपचार*
----------------------------
शरीर है तो रोग है अनंत
करना  होगा उसका अंत
खान-पान पर देना होगा ध्यान
डाक्टर की बातों का करना होगा सम्मान
बचाते हैं वह सभी की जान कोशिश कर
लाखों रुपए हो जाते हैं खर्च इलाज पर
न जाने कहाँ से रोग जकड़ लेता है शरीर
कोई चारा नहीं इलाज के सिवाय ही
दवा -दारू के भरोसे ही चलने लगती है जिंदगी
उपचार कर शरीर को निरोगी तो बनाना होगा
निरोगी काया में सुंदर मन को पाना होगा ।



*आभा दवे*

Sunday, 30 June 2019

कविता -प्यार

सभी को मेरा सादर नमस्कार🙏🙏

     प्यार
    ----------
कितना अनोखा होता है प्यार

माँ के आँचल में सोता है प्यार

माँ की थपकी से दुलार पाता

और धीरे -धीरे बड़ा होता है प्यार

कई  रुपों में ढलकर और निखर कर

अंगड़ाई लेता है प्यार

मेहबूब की मेंहदी में रचकर

जीवन में उतरता है प्यार

सुख -दुख की डगर पर गिरता

और उठ कर संभलता है प्यार

कभी दूर तो कभी पास नज़र आता है प्यार

और देखो तो प्यार की महिमा  अंत में

सिर्फ ईश्वर में ही नज़र आता है प्यार

उसकी विराटता का अनुभव कराता है प्यार

जग की मोह -माया छोड़

बस ईश्वर में ही समा जाता है प्यार

माँ के आँचल सा उसमें ही  मुस्कुराता है प्यार  ।

आभा दवे 


*પ્યાર*
----------
કિતના અનોખા હોતા હૈ પ્યાર
માં કે આચલ મે સોતા હૈ પ્યાર
માં કી થપકી સે દુલાર પાતા
ઔર ધીરે- ધીરે બડા હોતા હૈ પ્યાર
કઈ રૂપો મેં ઢલકર ઔર નિખરકર
અંગઙાઈ લેતા હૈ પ્યાર
મહેબુબ કી મહેંદી મે રચ કર
જીવનને ઉતરતા હે પ્યાર
સુખ -દુખ કી ડગર પર ગિરતા
ઔર ઉઠ કર સંભલતા હૈ પ્યાર
કભી તો તો કભી પાસ નજર આતા 
હૈ પ્યાર
ઔર દેખો તો પ્યાર કી મહિમા અંત મેં
સિર્ફ ઈશ્વર  મેં ભી નજર આતા હૈ પ્યાર
ઉસકી વિરાટતા કા  અનુભવ કરાતા હૈ પ્યાર
જગ કી મોહ-માયા છોડ
બસ ઈશ્વર મેં હી  સમા જાતા પ્યાર
માં  કે આચલ સા ઉસ મેં હી મુસ્કુરાતા હૈ પ્યાર .

आभा दवे  / આભા દવે





निर्माण कविता

 निर्माण
--------------
कर रहा जग उन्नति चारों दिशाओं में
आगे बढ़ रहे हैं कदम चाँद -तारों में
विज्ञान ने कर ली है तरक्की हर पैमाने में
आदमी भी मशीन बन गया अब तो इस जमाने में
वहीं रोबोट भी बदल रहा इंसानों में
अत्याधुनिक साधन  मानव को बना रहे है पंगु
वह दिमाग से नहीं मशीनों से अब गणित कर रहा 
कागज , कलम अब हो रहे सिर्फ नाम के
मोबाइल ,आईपैड पर लिखकर ही नाम कर रहा है
नव निर्माण हो रहा तेजी से, बदल रही है दुनिया
इंसान का इंसानों से प्रेम अब कम हो रहा
जुड़ गए हैं सभी वैज्ञानिक उपकरणों से
रिश्ते भी अब उसी में सिमट कर रह गए
इंसानियत नव निर्माण का देख रही तमाशा
न जाने यह जग किस राह पर निकल पड़ा
निर्माण तो बहुत  तेजी से हो रहा पर
इंसान का क्या चरित्र निर्माण हो रहा
प्रश्नचिन्ह लगा रही है अब  जिंदगी
उसका उत्तर निर्माण के साथ प्रतीक्षा में खड़ा ।

आभा दवे