Tuesday 13 August 2019

सायली छंद -आज़ादी ,स्वतंत्रता पर

सायली छंद (1-2-3-2-1 ) नौ शब्दों वाली छोटी कविता 

सायली छंद  /आभा दवे 
------------
1) आजादी
    वतन की
    कठिनाइयों से मिली
    नमन हमारा
     शहीदों ।

2) स्वतंत्रता
    बनी रहे
    हरेक व्यक्ति की
    आगे बढ़े
     सभी ।

3) जलती
    रहे मशाल
   आजादी के नाम
    बनी रहे
    मोहब्बत ।

   आभा दवे

No comments:

Post a Comment