Friday 22 November 2019

संतोष श्रीवास्तव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ /आभा दवे

 मधुर मुस्कान सजाते रहना 
गीत प्यार के गाते रहना 
जहाँ भी जाएँ प्यार सभी का 
पाते रहना
विश्व मैत्री की पताका यूँही
फहराते रहना
साथ सभी का पाकर धन्य
जीवन बनाते रहना
जन्मदिन  बार -बार आए
संग सभी के मनाते रहना
कलम की धार में मुझ को 
भी पाते रहना
दीपशिखा सी रोशनी
जग में फैलाते रहना
हम सभी की हमदर्द बन
दुखों को सहलाते रहना 
जीवन में सब कुछ मिले
संतोष को बहलाते रहना
शुभकामनाएं मेरी यही
अमरगान सुनाते रहना ।

आभा दवे
मुंबई 

No comments:

Post a Comment